• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Saturday, June 25, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

UP CM के लिए भाजपा में बहुत काबिल चेहरे: राजनाथ

by Suchana Online
June 12, 2018
in राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह बोले, सीबीआई जांच की सिफारिश करे यूपी की सपा सरकार
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले चुनावों में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए कोई उम्मीदवार पेश किये जाने की कयासबाजियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी के पास इस पद के लिए काबिल ’चेहरों’ की कोई कमी नहीं है। सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा आगे करके चुनाव लड़ने को लेकर चल रही कयासबाजी के सवाल पर संवाददाताओं से आज यहां कहा, ‘‘यूपी में काबिल चेहरों की कोई कमी नहीं है।’’
इस जिक्र पर कि पार्टी की तरफ से उनको ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किये जाने की चर्चा है, सिंह ने कहा, ‘‘यह काल्पनिक प्रश्न है, इसका कोई मतलब नहीं है।’’ इलाहाबाद में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि राजनाथ सिंह को प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी जा सकती है, भले ही उन्हें घोषित तौर पर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं किया जाये।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा पेश करने को लेकर कयासबाजी असम में भाजपा को मिली जीत के बाद जोर पकड़ गयी है, जहां पार्टी ने सर्वानंद सोनोवाल को चुनाव से महीनों पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर दिया था। बिहार का भी उदाहरण दिया जा रहा है, जहां पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं घोषित किया था और विधानसभा चुनाव हार गयी थी।
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जातिवाद से प्रभावित उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में सिंह को चेहरा बनाकर पेश करने से ब्राह्मण मतदाताओं के बिदक जाने की कथित आशंका के मददेनजर पार्टी फूंक फूंक कर कदम उठा रही है। सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और पार्टी का एक बड़ा धड़ा उनके अनुभव और कद को देखते हुए उनको मुख्यमंत्री पद के लिए पेश किये जाने के लिए सर्वदा उपयुक्त मानता है।
विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये सिंह ने मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के बारे में पूछे गये सवालों को टाल दिया, वहीं जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। चार सौ तीन सदस्यों वाली मौजूदा विधानसभा में भाजपा 41 सदस्यों के साथ हालांकि तीसरे स्थान पर है, वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इसे लोकसभा की 80 में से 71 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि दो सीटें इसकी सहयोगी पार्टी अपना दल को मिली थीं।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
भारत का मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था में प्रवेश इस सप्ताह संभव

एनएसजी संबंधी भारत की अर्जी पर 24 को विचार होगा

Recommended

The Bar Активированная полная версия Скачать бесплатно [Latest-2022]

1 week ago
क़ानूनी तौर पर अमरीका में रह रहे आप्रवासियों के लिए वीज़ा अवधि बढ़ाने और स्थायी नागरिकता पाने (यानी ग्रीन कार्ड) की प्रक्रिया को डोनल्ड ट्रंप प्रशासन और मुश्किल बनाने जा रहा है

क़ानूनी तौर पर अमरीका में रह रहे आप्रवासियों के लिए वीज़ा अवधि बढ़ाने और स्थायी नागरिकता पाने (यानी ग्रीन कार्ड) की प्रक्रिया को डोनल्ड ट्रंप प्रशासन और मुश्किल बनाने जा रहा है

3 years ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME