बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को कौन नहीं जानता है। वह लोगों में अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम हिट गाने दिए हैं। इतना ही नहीं सोनू निगम (Sonu Nigam) ने हिंदी गानों के साथ-साथ कन्नड़, मराठी, मणिपुरी,गढ़वाली, ओडि़या, तमिल, असामीज, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, तेलगु और नेपाली इन सभी भाषाओं के गानों में भी अपनी आवाज दी है। लोगों ने सभी भाषाओं में उनके गानों को ख़ासा प्यार दिया है। आज सोनू निगम अपना 47वां जन्मदिन (Happy Birthday Sonu Nigam) माना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और तमाम बॉलीवुड की हस्तियां उन्हें बधाई दे रहीं है। साथ ही सब उनके अच्छे जीवन की कामना कर रहे हैं।
पॉपुलर सिंगर सिर्फ गानों के लिए ही नहीं वह ख़ुद से जुड़े विवादों के कारण भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिन सोनू निगम (sonu nigam) से जुड़े विवादों की चर्चा होती रहती है। सोनू निगम को हमेशा ही सोशल मीडिया पर खुलकर बोलते हुए देखा जाता है। यही वजह उनके विवादों का कारण बन जाती है। हालांकि उनके फ़ैंस उनको हमेशा सपोर्ट करते हैं। लेकिन हमेशा ही विवादों से घिरे रहने के कारण उनको ना पसंद करने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़े – रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने लगाए संगीन आरोप
सोनू निगम से जुड़े विवाद –
1 – अभिनेता सुशांत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंड्रस्ट्री में भेदभाव और नेपोटिज्म को लेकर खासा जंग छिड़ गयी है। बॉलीवुड को लेकर चर्चा चल रही है कि बॉलीवुड में स्टार किड्स को प्राथमिकता दी जाती है। बॉलीवुड में बाहर से आये लोगों को मौका नहीं दिया जाता है। इसी पर बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने अपना दर्द व्यक्त करते हुए अपनी कहानी लोगों के साथ शेयर की। इसी में सोनू निगम (sonu nigam) ने भी अपनी बात रखते हुए टी सीरीज (t-series) के मालिक पर भूषण कुमार (Bhusan Kumar) पर सीधा निशाना साधा। सोनू से वीडियो शेयर किया और भूषण के कारण उनको बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा ऐसी सब बड़ी बातें कही। इसके साथ ही उन्होंने भूषण कुमार के बारें में काफ़ी ख़ुलासे किये। इस पर भूसण कुमार ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी पर उनकी पत्नी दिव्या कुमार (Divya Kumar) ने सोनू निगम पर वीडियो बनाकर पलटवार किया और सोनू के सभी आरोपों का जवाब दिया। इस विवाद को लेकर लोगों के बीच सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हुई। साथ ही यह विवाद अख़बारों के पहले पेज पर भी चर्चा में रहा।
2 – काफी समय पहले सोनू ने ट्वीट किया था कि मज्जिद में होने वाली सुबह की अजान के कारण उनकी नींद ख़राब होती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं सोनू ने इसे गुंडागर्दी तक बोल दिया। फिर क्या था सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर जंग छिड़ गयी। लोगों ने सोनू के बयान का खुलकर विरोध किया। यहां तक की सोनू पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की वजह से एफआईआर तक दर्ज हो गयी। जब मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया तो सोनू ने इसपर माफ़ी मांगते हुए अपना सिर मुड़वा लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
3 – सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण बदनाम राधे माँ को सोनू निगम ने माँ काली का अवतार बताया। जिसकी वजह से फिर से सोनू निगम ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और विवादों से घिर गए। लोगों ने सोनू के इस बयान पर उनको ख़ूब खरी खोटी सुनाई और उनकी आलोचना की।
4 – एक बार और सोनू विवादों में फंसे जिसकी वजह थी जेट एयरवेज के हवाई जहाज में गीत गाना। सोनू हवाई जहाज में उड़ान के तौरान गाना गाने लगे। इसके कारण वह फिर विवादों से घिर गए। बाद के सोनू निगम के उड़ते हवाई जहाज में गाना गाने की वजह से वहां काम करने वाले कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
5- बता दें ऐसे ही सोनू निगम के और भी काफी विवाद हैं जिसके कारण वह चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब तो लोगों को लगता है सिंगर सोनू निगम और विवादों का कुछ गहरा कनेक्शन है। उनका हर बयान पता नहीं कैसे भी विवादों का रूप ले जाता है। सोनू निगम अब गानों से ज्यादा खुद से जुड़े विवादों के लिए जाने जा रहे हैं।