भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को साल का सिएट टी20 खिलाड़ी चुना गया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को एक समारोह में आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी उपस्थित थे।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और साल का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज चुना गया।
भारतीय ऑफ स्पिनर आर.अश्विन को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज और रोहित शर्मा को वर्ष का भारतीय क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया।
कोहली ने टी20 में बेहतरीन फॉर्म में दिखाया है। उन्होंने भारत में वर्ल्ड टी20 में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने आईपीएल नौ में 16 मैचों में रिकॉर्ड 973 रन बनाये।
साठ वर्षीय वेंगसरकर ने अपने करियर में 116 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 6868 रन बनाये। उनके नाम पर लॉर्ड्स मैदान पर लगातार तीन टेस्ट शतक जमाने का रिकॉर्ड है। वह 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे।
पुरस्कार विजेताओं की सूची:
आजीवन उपलब्धि पुरस्कार: दिलीप वेंगसरकर
साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: जो रूट
साल का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज: जो रूट
साल का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज: आर.अश्विन
साल का टेस्ट क्रिकेटर: केन विलियमसन
साल का वनडे क्रिकेटर: मार्टिन गप्टिल
साल का टी20 क्रिकेटर: विराट कोहली
साल का भारतीय क्रिकेटर: रोहित शर्मा
साल का घरेलू क्रिकेटर: श्रेयस अय्यर
साल का युवा खिलाड़ी: ऋषभ पंत
विशेष पुरस्कार: अजिंक्य रहाणे।