महिलाएं बिकिनी एरिया को साफ रखने के लिए प्यूबिक हेयर्स को रिमूव करती हैं। वहीं, कई महिलाएं ब्यूटी पर्लर में जाकर बिकिनी वैक्स करवाती हैं। हालांकि बिकिनी वैक्स कराना आसान तो है लेकिन काफी दर्दनाक भी है।
कई बार तो महिलाएं काफी दिनों के बाद बिकिनी हेयर को रिमूव करती हैं या फिर रेजर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आप बिकिनी शेविंग कर रही हैं तो इसे करते समय कई सारी सावधानी बरतें। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि बिकिनी शेविंग करने के लिए कुछ आसान से टिप्स बताएंगे।
सही रेजर का करें चुनाव
बिकिनी एरिया बहुत ज्यादा सेंसेटिव होता है। इसलिए अगर आप यहां के बालों को हटाने के लिए शेविंग करने का सोच रहीं हैं तो इसके लिए सही रेजर चूज करें। जो रेजर पुरुष यूज करते हैं, उससे प्यूबिक हेयर्स को न हटाएं। महिलाओं के लिए बनाए गए खास रेजर का ही यूज करें।
पहले बालों को करें ट्रिम
अगर आप कई दिनों बाद बिकिनी शेविंग कर रही हैं और बालों की ग्रोथ ज्यादा है तो पहले उन्हें कैंची से ट्रिम करें। फिर उसे रेजर से साफ करें। वहीं, जब दोबारा ग्रोथ हो जाए तब भी आप बालों को हटाने के लिए कैंची का यूज कर सकती हैं। इससे आप बार-बार रेजर के इस्तेमाल से बच जाएंगी और आपके बाल भी ज्यादा हार्ड नहीं होंगे।
गर्म पानी करें यूज
बिकिनी शेविंग करने से पहले उस एरिया को कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबो लें। जिससे उस एरिया के हेयर फॉलिकल्स मुलायम हो जाएं। इसके बाद आप आसानी से शेविंग कर सकेंगे।
हेयर डायरेक्शन का रखें ध्यान
आपके बालों की ग्रोथ जिस डायरेक्शन में है उसी दिशा में शेव करें। अगर आप गलत डायरेक्शन में शेव करेंगी तो बालों के खिंचने का भय रहता है। साथ ही आपको वहां दाने व इनफैक्शन भी हो सकता है।
क्रीम सोप/ बॉडी वॉश का करें इस्तेमाल
बिकिनी हेयर्स हटाने के लिए शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करने की बजाय क्रीमी सोप या क्रीम बेस्ड बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से उस जगह की स्किन का रंग डल नहीं पड़ता और स्किन भी मुलायम बनी रहती है। मार्केट में प्यूबिक एरिया के बाल रिमूव करने के लिए स्पेशल क्रीम्स और जैल भी मिल जाते हैं।
मॉइस्चराइजिंग
शेविंग के बाद बिकिनी एरिया को फ्रेगरेंस फ्री मॉइस्चराइजर से मॉइस्चराइज करें। ऐसा करने से वहां के ओपन पोर्स बंद हो जाएंगे। जिस वजह से दाने और इनफैशन का खतरा भी कम हो जाएगा।
कॉटन अंडरवेयर पहनें
बिकिनी एरिया शेव करने के बाद कॉटन फैब्रिक की पैंटी पहनें। कॉटन फैब्रिक की पैंटी पहनने से आपको किसी तरह की इरिटेशन नहीं होगी।