Aaj Ka Rashifal 30 July: शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। सूर्य मीन राशि में हैं। वहीं केतु और गुरु धनु राशि में हैं।
राशिफल (Aaj Ka Rashifal 30 July)-
मेष- आज का दिन सामान्य रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम की स्थिति में दूरी बनी रहेगी। व्यवसायिक स्तर पर चीजें ठीक ठाक चल रही हैं। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ- जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवारजनों से न उलझें। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। व्यापार पहले से बेहतर है। शनिदेव को जल अर्पित करें।
मिथुन– पराक्रमी बने रहेंगे। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कोई रिस्क न लें। कुछ दिनों तक ओम नम: शिवाय का जाप करें। नीली वस्तु अपने पास रखें। प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य तीनों पहले से बेहतर है।
कर्क- शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। थोड़ी संभलकर पार करें। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्यापार अभी मध्यम रहेगा। भगवान शंकर को जल अर्पित करें।
सिंह- माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- रुका हुआ धन वापस आएगा। शासन सत्ता पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य अभी मध्यम है। व्यापार पहले से बेहतर है। प्रेम में अभी दूरी बनी रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।
तुला- अच्छी वाणी द्वारा आपको लाभ मिलेगा। विपरीत स्थितियों से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार ठीक ठाक चल रहा है। राहु मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक– त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसी बड़े परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा संभलकर पार करें। स्वास्थ्य पर काफी ध्यान दें। व्यापार सही चल रहा है। मां काली की पूजा करें।
धनु- छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। अभी कोई रिस्क न लें। प्रेम और व्यापार दोनों पहले से बेहतर है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मकर- जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक ठाक है। भगवान शिव को जल अर्पित करें।
कुंभ- परिवार से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। प्रेम में अनबन होगी। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों पहले से बेहतर है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
मीन- परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। वाहन की खरीदारी में खलल हो सकता है। व्यापार और प्रेम दोनों पहले से बेहतर है। नीली वस्तु अपने पास रखें।