ग्रहों की स्थिति- राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा और मंगल कन्या राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि (Rashifal) में हैं। सूर्य अभी कर्क राशि में हैं। केतु, धनु, शनि और गुरु मकर राशि में हैं। वहीं, शनि और गुरु दोनों वक्री गति से चल रहे हैं। पढ़िए आज का राशिफल (aaj ka rashifal 25 july), कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन –
राशिफल (Aaj Ka Rashifal 25 july ) –
मेष- शत्रु पर भारी पड़ेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। स्थिति अच्छी दिख रही है। प्रेम और व्यापार दोनों पहले से बेहतर है। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ- अभी कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा समय है। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं की संभावना। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। हरी वस्तु अपने पास रखें। गणेश जी की पूजा करें।
मिथुन- वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में काफी सुधार है। प्रेम में अभी दूरी बनी रहेगी। व्यापार में काफी सुधार दिख रहा है। शनिदेव की पूजा करते रहें।
कर्क- हमेशा पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम ही सफलता की ओर ले जाएगा। व्यवसायिक स्थिति पहले से काफी अच्छी है। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम अभी मध्यम है। बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह- रुका हुआ धन वापस आएगा। जुआ, सटटा,लॉटरी में अभी पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य नरम बना रहेगा। संभलकर पार करें। प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है। व्यापार पहले से काफी बेहतर है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- आर्थिक स्थिति अच्छी दिख रही है। नायक-नायिका के लिए काफी अच्छा समय है। स्वास्थ्य सुधार की तरफ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं आप। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। शनिदेव को जल अर्पित करें।
तुला- खर्च की अधिकता से परेशान होंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। व्यापार मध्यम है। गणेश जी को जल अर्पित करें।
वृश्चिक- रुका धन वापस आएगी। जल्द ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। नीली वस्तु का दान करें।
धनु- शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में जीत के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा समय है।
मकर- खर्च की अधिकता से परेशान होंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार दोनों पहले से बेहतर हैं। गणेश जी की पूजा करें।
कुंभ- गंभीर चोट लग सकती है। थोड़ा संभलकर पार करें। स्वास्थ्य अभी मध्यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। हरी वस्तु अपने पास रखें। गणेश जी की पूजा करें।
मीन- शत्रु परास्त होंगे। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। बजरंग बली की पूजा करें।