ग्रहों की स्थिति– राहु बुध और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। गुरु और केतु दोनों धनु राशि में हैं। वहीं, शनि और गुरु अभी भी वक्री हैं।
मेष- कोई नकारात्मक कार्य न कर बैठें। कोई भी काम शुरु करने से पहले विचार जरूर करें। मित्रों का साथ होगा। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार तीनों ठीक ठाक है।
वृषभ- अभी जुआ, सटटा में पैसे न लगाएं। परिवारजनों से न उलझें। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार तीनों ठीक ठाक है। कुछ दिनों तक राहु मंत्र का जाप करें।
मिथुन- स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। व्यापार पहले से काफी बेहतर है। स्थिति बहुत अच्छी नहीं है लेकिन धीरे-धीरे उबरते जा रहे हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें। गणेश जी को जल अर्पित करें।
कर्क– नेत्र विकार सम्भव है। खर्च की अधिकता से काफी परेशान होंगे। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ठीक नहीं है। प्रेम मध्यम है। हनुमान जी को जल अर्पित करें।
सिंह- रुका हुआ पैसा वापस आएगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। अभी कोई नकारात्मक कार्य न कर बैठें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं जारी रहेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- कोई राजनीतिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम मध्यम है। व्यापार पहले से बेहतर है। काली वस्तु अपने पास रखें।
तुला- भाग्य साथ देगा। मां के सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों मध्यम है। व्यापार पहले से काफी बेहतर रहेगा। भगवान शिव को जल अर्पित करें।
वृश्चिक– सेहत प्रतिकूल दिख रहा है। गंभीर चोट लग सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। अभी कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम और व्यापार दोनों मध्यम है।
धनु- मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में परेशानी हो सकती है। चलते हुए व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है।
मकर- किसी गंभीर रोग से परेशान हो सकते हैं। बहुत खराब समय नहीं कहा सकता। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम ठीक ठाक है। व्यापार पहले से बेहतर है। काली वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ- विद्यार्थियों के लिए काफी खराब समय है। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों मध्यम है। व्यापार पहले से बेहतर है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन- घरेलू सुख में काफी बाधा पड़ सकती है। अभी वाहन की खरीदारी पर विचार न करें। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार तीनों अभी मध्यम है। हनुमान जी को जल अर्पित करें।