आयरन लेडी के नाम से मशहूर मणिपुर की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। अफस्फा और सेना के अत्याचारों के खिलाफ पिछले 16 सालों से भूख हड़ताल पर बैंठीं इरोम शर्मिला ने भूख हड़ताल खत्म कर मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
इरोम शर्मिला ने 9 अगस्त को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वो मणिपुर विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगी। इरोम शर्मिला को आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। वह पिछले 16 साल से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और जबरन नैज़ल ट्यूब के जरिए खाना खिलाया गया।