• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Saturday, May 21, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home पर्यटन

संस्कृति व प्रकृति का बेजोड़ संगम है नेपाल

by Suchana Online
August 22, 2016
in पर्यटन
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिमालय की गोद में बसा दुनिया का खूबसूरत देश नेपाल सदियों से सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा है। दक्षिण एशिया का एकमात्र देश है जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद से बचा रहा। विदेशी मुद्रा और आमदनी का सबसे बड़ा जरिया यहां का पर्यटन विभाग है।
हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इस खूबसूरत देश को देखने के लिए आते हैं। वैसे तो नेपाल में देखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन आज हम काठमांडू के बारे में बात करेंगे। खूबसूरती और भव्यता के लिए प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों का शहर काठमांडू कला और संस्कृति का केंद्र है। हिमालय की पहाड़ियों से घिरा हुआ काठमांडू नगर यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है। यह नगर अपनी संस्कृति और परंपराओं के अतिरिक्त विशिष्ट शैली में बने घर के लिए भी विश्व विख्यात है। यहां के मंदिरों की विश्व में अपनी अलग ही पहचान है जिसे देखने के लिए दुनियाभर के सैलानी यहां पहुंचते हैं। पशुपतिनाथ मंदिर उनमें से एक है। काठमांडू के पूर्वी हिस्से में बागमती नदी के तट पर स्थित यह मंदिर हिन्दू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। यह नेपाल में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र और बड़ा मंदिर है। पशुपतिनाथ मंदिर दुनियाभर के हिन्दूतीर्थ यात्रियों के अलावा गैर हिन्दू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी रहा है। सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है। हिन्दूतीर्थ यात्रियों के लिए इस मंदिर का ठीक उतना ही महत्व है जितना भारत में केदारनाथ मंदिर। अगर इस मंदिर की संरचना के बारे में बात की जाए तो इसे एक मीटर ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है। चैकोर आकार के बनी इस मंदिर की चार दरवाजे हैं।
दक्षिणी द्वार पर तांबे की परत पर स्वर्ण जल चढ़ाया हुआ है। बाकी तीन पर चांदी की परत है। ऐसी मान्यता है कि मुख्य मंदिर में महिष रूपधारी भगवान शिव का शिरोभाग है, जिसका पिछला हिस्सा केदारनाथ में है। जिस नगर में यह मंदिर है उसके चारों ओर पर्वत मालाएं हैं, जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित काठमांडू शहर में मंदिरों के अलावा देखने के लिए और भी बहुत कुछ है। बुद्धा स्तूप तिब्बती बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक यह स्तूप नेपाल का सबसे विशाल स्तूप है। यहां से सम्पूर्ण काठमांडू का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। गार्डन ऑफ ड्रीम थामेल एवं पूर्व रॉयल पैलेस के समीप यह सुंदर और ऐतिहासिक गार्डन गार्डन ऑफ सिक्स सीजन के नाम से प्रसिद्ध है जिसे 1920 में स्थापित किया गया है। इस गार्डन की खास बात यह है कि इसे एडवर्डियन स्टाइल में डिजाइन किया है। नारायणहिती महल संग्रहालय दशकों तक राजशाही की आन बान और शान का प्रतीक रहेनेपाल के नारायणहिती महल को 2009 में संग्रहालय घोषित किया गया। काठमांडू का यह खूबसूरत महल नेपाल राजाओं का निवास स्थान रहा है।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
शादी के बाद जिंदगी में आ जाते है कई बदलाव

पूरा होगा माँ बनने का सपना

Recommended

धर्मेंद्र ने की बिग बी की जल्दी से स्वस्थ होने की कामना, अपने ट्वीट में लिखा- 'मुझे अपने साहसी………

धर्मेंद्र ने की बिग बी की जल्दी से स्वस्थ होने की कामना, अपने ट्वीट में लिखा- 'मुझे अपने साहसी………

2 years ago
Kesari Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की ‘केसरी’ की बंपर कमाई, 5 दिन में कमाए इतने करोड़

Kesari Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की ‘केसरी’ की बंपर कमाई, 5 दिन में कमाए इतने करोड़

3 years ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME