नई दिल्ली। भारत ने विश्व भर की गिरती अर्थव्यवस्था के बीच अपने को बेहद मजबूत साबित किया है। जनवरी से मार्च माह के बीच भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तेजी देखी गई है और हम 7.5 की विकास दर को हासिल कर पाने में भी सफल हुए हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि भारत इन तीन माह के दौरान अपनी स्थिति को लगातार सुधार या फिर तेजी की तरफ अग्रसर कर रहा है। इसके चलते भारत विश्व का सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश भी बन गया है।
यह आंकड़ा उस वक्त और भी महत्वपूण हो जाता है जब हम अपने पड़ोसी देश चीन से इसकी तुलना करते हैं। चीन की आर्थिक विकास दर लगातार नीचे जा रहा है। विकास दर के मामले में चीन सात फीसद से भी नीचे फिसल कर 6.7 फीसद पर आ गया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार ने लगातार इसमें तेजी लाकर दिखाई है। इससे यह बात भी साफ होती है कि वह जिन नीतियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं वह पूरी तरह से सार्थक हैं। वह यह नीतियां जनता जनार्दन के उत्थान और महंगाई दर को कम करने में भी सहायक साबित हुई हैं।