राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय भी केंद्र सरकार बिहार की मदद नहीं कर रही है। यादव ने यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बाढ़ जैसी भीषण आपदा के समय भी बिहार को किसी तरह का मदद नहीं कर रहा है। इससे केंद्र की मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। लालू ने कहा कि पीड़ितों के बीच राहत का काम बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
राजद अध्यक्ष ने कहा कि राज्य मेंबाढ़ से हुए नुकसान का आकलन बिहार सरकार करा रही है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इसी मामले पर वह बातचीत करने के लिए गए हुए थे। राज्य सरकार का पूरा ध्यान बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुचाने में लगा हुआ है । यादव ने कहा कि बिहार एक तरफ बाढ़ तो दूसरी ओर सुखाड़ की मार झेल रहा है। कई जिलों में बाढ़ से जहां तबाही हुई है वहीं कई जिले सुखाड़ की चपेट में है। उन्होंने गंगा नदी में गाद प्रबंधन को लेकर केंद्र की विशेषज्ञ कमेटी के गठन किए जाने को .. आई वॉश बताया। गंगा राष्ट्रीय नदी है और उसमें गाद निकालाना केंद्र सरकार की जिम्मेवारी बनती है।