• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Sunday, May 29, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

रिमझिम फुहारों के बीच अता की गयी बकरीद की नमाज, मांगी सद्भाव की दुआ

by Suchana Online
September 13, 2016
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी पटना में गांधी मैदान सहित प्रमुख ईदगाहों में आज सुबह रिमझिम फुहारों के बीच बकरीद की नमाज अता की गयी. इस मौके पर लोगों ने शांति, सद्भाव और भाईचारे की दुआ मांगी और एक दुसरे को ईद की बधाई दी.
पटना में आज सुबह से ही बरस रही रिमझिम फुहारों के बीच काफी संख्या में लोगों ने राजधानी के गांधी मैदान समेत सभी ईदगाहों में बकरीद की नमाज अता की. इस दौरान लोगों ने अल्लाह से शांति और सद्भाव की दुआ मांगी. साथ ही आपसी प्रेम बनाये रखने की भी गुजारिश की. मालूम हो कि सुबह साढ़े छह बजे लेकर नौ बजे तक नमाज का समय अलग-अलग जगहों पर निर्धारित किया गया था.
मुख्य आयोजन स्थल गांधी मैदान में काफी संख्या में लोगों ने नमाज अता की और एक दूसरे से गले मिले एवं एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. वहीं, बकरीद को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में पूरी चौकसी बरती है और लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है.
राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बकरीद के मौके पर सभी बिहारवासियों को मुबारकबाद दी है. अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि बकरीद त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार है, जो मानव जीवन में सद्भावना, प्रेम और सहिष्णुता की भावना जागृत करता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार ईश्वर में असीम आस्था का त्योहार है. खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी जाने के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है.

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post

ओबीसी आरक्षण में 6 से बढ़कर 8 लाख रुपये होगी क्रीमी लेयर की सीमा

Recommended

निगम के प्रयासों से कम हुआ डेंगू, मुख्यमंत्री केजरीवाल जी कर रहे हैं सिर्फ विज्ञापनबाजीः महापौर

निगम के प्रयासों से कम हुआ डेंगू, मुख्यमंत्री केजरीवाल जी कर रहे हैं सिर्फ विज्ञापनबाजीः महापौर

3 years ago
आर-पार के मूड में शिवपाल

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में रामगाोपाल यादव सपा से निष्कासित

6 years ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME