मूवी देखना सबसे बढ़िया पास टाइम माना जाता है। तीन घंटे कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता है। लेकिन इसके लिए सिनेमा हाॅल जाना एक झंझट है और वैसे जरूरी नहीं कि जो मूवी आप देखना चाहें वह सिनेमा हाॅल में चल ही रही हो। घर पर बैठकर मूवी देखना हो तो इसके लिए आजकल आॅनलाइन फैसिलिटी मौजूद है। हम आपको ऐसे एंड्राॅयड मोबाइल एप बताने जा रहे हैं जहां आपको मूवीज का अच्छा खासा कलेक्शन मिल जाएगा। इन सभी एप की खास बात यह है कि इनमें से कोई भी गैरकानूनी नहीं है। आप इनको गूगल प्ले स्टोर या आॅफिशियल पेज से अधिरकारिक तौर पर डाउलोड कर सकेंगे। शोबाॅक्स यह एक बेहद पाॅपूलर एप है जिस पर आप मूवीज, वीडियोज, टीवी शोज इत्यादि देख सकते हैं।
इसकी एपीके फाइल को आप गूगल साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके कंटेंट को आप डाउनलोड कर उसे आॅफलाइन देख सकते हैं। क्रैकल फ्री मूवी स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप ये मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको डाउनलोड का आॅप्शन नहीं मिलेगा। इस पर काफी कैटेगरीज हैं जिन पर आप बेहतरीन मूवीज सर्फ कर सकते हैं। व्यूस्टर यह मोबाइल एप युरोप का सबसे अग्रणी फ्री आॅनलाइन वीडियो सर्विस में शुमार है। इस पर फ्री मूवीज, टीवी शो और एनिमेशन इंस्टाॅन्ट देखे जा सकते हैं। यहां पर एकदम फ्री आॅरिजनल कंटेंट मौजूद है जिसके लिए आपको साइन अप करने की कोई जरूरत नहीं है। हुबी अगर आप मूवीज के शौकीन हैं तो यहां आपको आॅनलाइन मूवीज देखने और डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
यहां पर आपको हर वीडियो को डाउनलोड करने के लिंक मिलेगा। आप इस एप की सहायता से अपना कलेक्शन बना सकते हैं। फ्लिप्स टीवी यह मोबाइल एप एक पूरा काॅम्बो पैकेज है जहां आपको टीवी एपिसोड, वायरल वीडियो, म्यूजिक, हिट मूवीज, काॅमेडी शोज, न्यूज, स्पोर्ट्स हाइलाइट्स और भी बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। इस एप की सहायता से आप मूवीज, शोज इत्यादि को अपने टीवी पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं। यह क्रोमकास्ट सपोर्ट करता है।