• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Wednesday, June 29, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home खेल-खिलाड़ी

मिक्सड डबल में सानिया पर भारी पड़े पेस, जीता फ्रेंच ओपन

by Suchana Online
June 5, 2018
in खेल-खिलाड़ी
0
मिक्सड डबल में सानिया पर भारी पड़े पेस, जीता फ्रेंच ओपन
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीतकर करियर स्लैम पूरा किया।
फाइनल में दो भारतीय पेस और सानिया मिर्जा आमने सामने थे। पेस और हिंगिस ने हालांकि सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके 4-6, 6-4, 10-8 से जीत दर्ज की।
पेस और हिंगिस ने पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन के अलावा इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था और इस तरह से वे करियर स्लैम पूरा करने में सफल रहे।
पेस ने अपने करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल का खिताब जीता। यह उनका ग्रैंडस्लैम में ओवरआल दसवां खिताब है। वह अब कुल 18 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं जिनमें आठ पुरूष युगल के खिताब शामिल हैं।
फ्रेंच ओपन में वर्ष 2012 की मिश्रित युगल चैंपियन सानिया और पेस ने गुरुवार रात सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर दो भारतीयों के बीच मुकाबले की नींव रखी थी। पेस ने इस जीत से ओलंपिक में मिश्रित युगल में सानिया का जोड़ीदार बनने के अपने दावे को भी मजबूत कर दिया है।
पेस पुरुष युगल में पहले ही करियर स्लैम पूरा कर चुके थे और अब उन्होंने मिश्रित युगल में भी यह कारनामा करके भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। उन्होंने अपना यह खिताब अपने पिता और पूर्व हाकी खिलाड़ी वेस पेस को समर्पित किया।
पेस ने कहा कि करियर ग्रैंडस्लैम एक व्यक्ति को समर्पित है और वह मेरे पिताजी हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं और मुझे जिंदगी में सब कुछ देने के लिये आपका आभार। उन्होंने अपनी साथी हिंगिस और प्रतिद्वंद्वी टीम की भी तारीफ की। पेस ने कहा कि यह कोर्ट आपके (हिंगिस के) साथ साझ करके वास्तव में खुशी हो रही है। आप (सानिया और डोडिग) बेजोड़ चैंपियन हो। जिस तरह से आप यहां तक पहुंचे वह अविश्वसनीय है।
दोनों टीमों ने शुरू से ही एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी। पहले सेट में लगातार नौ गेम तक उन्होंने अपनी सर्विस बचाये रखी। सानिया और डोडिग को आखिर में दसवें गेम में ब्रेक प्वाइंट का एक मौका मिला जिसे वे भुनाने में सफल रहे।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
पाकिस्तानी मंत्री ने कबूला- भारत विरोधी आतंकी समूहों से मिली हुई है पाक सरकार

लश्कर, हक्कानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा पाकिस्तान: अमेरिका

Recommended

Siemens Vdo Car Radio Code Calculator

2 weeks ago

Adobe Premiere Cc Patch

3 weeks ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME