• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Friday, June 24, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home खेल-खिलाड़ी

भारत ICC एकदिवसीय टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार

by Suchana Online
June 28, 2016
in खेल-खिलाड़ी, होम
0
कप्तान के रूप में मेरे भविष्य पर फैसला बीसीसीआई करेगा: धोनी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत ने नवीनतम एमआरएफ टायर्स आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहा है।
भारत के 110 अंक हैं और उसका नंबर आस्ट्रेलिया (123) और न्यूजीलैंड (113) के बाद आता है।वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबडोस में त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला फाइनल में वेस्टइंडीज को 58 रन से हराने के बाद आस्ट्रेलिया ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका हालांकि टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में विफल रहा और भारत के नीचे चौथे स्थान पर खिसक गया।
दक्षिण अफ्रीका ने तीन हार और एक बेनतीजा मैच से दो अंक गंवाए और उसके भारत के समान 110 अंक हैं लेकिन दशमलव स्थान तक गणना करने पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम तीसरे स्थान पर काबिज हो जाती है।
त्रिकोणीय श्रृंखला से सबसे अधिक फायदा वेस्टइंडीज को हुआ है जिसने अपना सातवां स्थान बरकरार रखा और उसे रैंकिंग में छह ंअंक का फायदा हुआ है जिससे उसने आठवें स्थान पर चल रहे पाकिस्तान पर सात अंक की बढ़त बना ली है।इस बीच 30 सितंबर 3017 तक रैंकिंग में इंग्लैंड के अलावा सात शीर्ष टीमें आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी।
एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा ले रहे इंग्लैंड और श्रीलंका के स्थानों में तीन मैच के बाद आपसी फेरबदल हुआ है और इंग्लैंड श्रीलंका से आगे निकल गया है। पहला मैच टाई रहा जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच 10 विकेट से जीता। तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बाकी दो मैचों में इंग्लैंड के पास पांचवें स्थान पर स्थिति मजबूत करने जबकि श्रीलंका के पास पांचवां स्थान दोबारा हासिल करने का मौका होगा।
एकदिवसीय खिलाड़ियों की सूची में भारत के विराट कोहली दूसरे जबकि रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर हैं।दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि उनके हमवतन हाशिम अमला तीसरे स्थान पर हैं।
इस बीच गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में नहीं है जिसमें वेस्टइंडीज के सुनील नारायण शीर्ष पर चल रहे हैं।आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 11वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
पीएम मोदी ने स्वामी को दिया ‘संदेश’

कल मिल सकता है 7वें वेतन आय़ोग का तोहफा

Recommended

अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा

6 years ago

Bhoomi Hindi Movie Free Download 720p

2 weeks ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME