• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Friday, June 24, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भासपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का किया एलान

by Suchana Online
July 15, 2016
in राष्ट्रीय, होम
0
अमित शाह बोले- कांग्रेस ने हवा, जमीन, दरिया सबमें किया 12 लाख करोड़ का घोटाला
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2017 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) मिलकर लड़ेंगे। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इसका एलान किया।
अमित शाह ने दावा किया कि इन दोनों दलों का मेल पूर्वांचल में सपा-बसपा का पूरी तरह खात्मा कर देगा। मऊ के रेलवे मैदान में भासपा की ओर से आयोजित ‘अति पिछड़ा-अति दलित भागीदारी जागरूकता महापंचायत’में अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
पूर्वांचल की राजनीति के मद्देनजर इस गठबंधन को बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा अपना दल से भी गठबंधन की घोषणा कर चुकी है। पिछले हफ्ते ही अपना दल की अनुप्रिया पटेल को केन्द्र में मंत्री भी बनाया गया है।
यूपी को नम्बर वन बनने में सपा सरकार बाधा
अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर प्रदेश का विकास बाधित करने का आरोप लगाया। कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में यूपी को एक लाख करोड़ रुपये अधिक धन दिये लेकिन उसका लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। पूरे देश में दौड़ रहा विकास का रथ यूपी में आकर ठहर गया है। सपा सरकार विकास होने देना नहीं चाहती। भासपा के साथ मिलकर भाजपा विकास के इस रथ को पूर्वांचल तक लेकर आयेगी।
प्रदेश में साढ़े तीन मुख्यमंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा पर हमला करते हुए चुटकी भी ली। कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन मुख्यमंत्री सत्ता चला रहे हैं। बकायदा नाम भी गिनाये। बोले, पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दूसरे मुलायम सिंह यादव, तीसरे शिवपाल व रामगोपाल यादव तथा आधे आजम खां। कहा कि पता ही नहीं चल रहा कि सरकार का केन्द्र कौन है?
देश को समृद्ध बनाने वाला पूर्वांचल बेहाल
अमित शाह ने अपना भाषण पूर्वांचल पर केन्द्रित रखा। कहा कि पूर्वांचल के युवाओं के पसीने से पूरा देश समृद्ध हुआ है। लेकिन यहां का युवा अपने बूढ़े मां-बाप व पत्नी के पास नहीं रह सकता। रोजगार के लिए उसे पलायन करना पड़ता है। भाजपा-भासपा की सरकार पूर्वांचल के युवाओं को यहीं पर रोजगार उपलब्ध करायेगी।
अति पिछड़ों पर साधा निशाना
अमित शाह ने भीड़ की नब्ज टटोलते हुए अति पिछड़ों पर चुनावी निशाना साधा। कहा कि यूपी सरकार नौकरी देते समय युवाओं की जाति पूछती है। यदि उस जाति विशेष के नहीं हैं तो आपको नौकरी नहीं मिलने वाली। बोले, अति पिछड़ों को रोजगार चाहिए तो भाजपा-भासपा गठबंधन की सरकार बनानी होगी।
‘बहनजी’ नोट छापने वाली मशीन
अमित शाह ने बसपा पर भी हमला बोला। बसपा सुप्रीमो मायावती को नोट छापने की मशीन करार देते हुए कहा कि वह सपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकतीं। प्रदेश के विकास में सपा-बसपा को राहु-केतु करार देते हुए हाथी-साइकिल मुक्त बनाने के लिए भाजपा-भासपा गठबंधन को जिताने की अपील की।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
अखिलेश यूपी में रैली की इजाजत दें, गठबंधन के लिए विकल्प खुले – ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा ‘जहन्नुम के कुत्ते’ हैं ISIS आतंकी, बताया दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा

Recommended

Free __LINK__ Winols Full Version

2 weeks ago

Logic Friday 0.20.93 Crack Torrent (Activation Code)

3 weeks ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME