पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री बिपिन बिहारी सिंह के हस्तक्षेप के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कार, दुपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए कंपोजिशन फीस, रिमूवल चार्ज और स्टोरेज चार्ज में बढ़ोतरी का अपना फैसला वापस ले लिया है।
निगम ने अब फैसला किया है कि कार, दुपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए कंपोजिशन फीस, रिमूवल चार्ज और स्टोरेज चार्ज 11/05/1999 के आदेशनुसार तय पुरानी दरों के हिसाब से ही वसूला जाएगा।
महापौर, श्री बिपिन बिहारी सिंह ने निगमायुक्त, डॉ. रणबीर सिंह को पत्र लिखा था और अनुरोध किया किया था कि छोटे उद्यमियों और वेंडर की राहत के लिए बढ़ाई गई फीस वापस ले ली जाए।