• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Tuesday, May 17, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए 18 कंप्यटर केंद्रों को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किए

by Suchana Online
November 22, 2018
in राष्ट्रीय, होम
0
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए 18 कंप्यटर केंद्रों को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किए
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री बिपिन बिहारी सिंह ने आज उद्योग सदन पटपड़गंज स्थित निगम मुख्यालय में ‘पूर्वी दिल्ली नगर निगमः आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत साइबर कैफे और कंप्यूटर सेंटरों को पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान नेता सदन, श्री निर्मल जैन और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान 18 सुविधा केंद्रों को रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र जारी किए गए और 4 अन्य केंद्रों के पंजीकरण प्रमाणपत्र अभी प्रक्रियाधीन है। ये पंजीकृत केंद्र निगम द्वारा जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, जनरल ट्रेड लाइसेंस, हैल्थ ट्रेड लाइसेंस, वैटनरी ट्रेड लाइसेंस और फैक्टरी ट्रेड लाइसेंस जारी करने और नवीकरण करने हेतु अधिकृत किए गए हैं। ये केंद्र नागरिकों से तय फीस लेकर निगम की चुनिंदा सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के निर्देशानुसार ये केंद्र नागरिकों से नए लाइसेंस के लिए अधिकतम 250, लाइसेंस नवीकरण के लिए अधिकतम 150 और जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 50 रूपए फीस वसूल सकते हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा सभी केंद्रों को यूजर आईडी और पासवर्ड जारी किए गए हैं और उनके काम-काज की निगरानी भी की जाएगी।
पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को आसान तरीकों से सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है और यह प्रयास इसी सोच का हिस्सा है। महापौर ने कहा कि जरूरी शर्ते पूरी करने के बाद ही इन केंद्रों को प्रमाणपत्र दिए गए हैं और जल्द ही पूर्वी दिल्ली में और केंद्रों को भी इस पहल से जोड़ा जाएगा।
महापौर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा पंजीकृत इन सुविधा केंद्रों को निगम के ऐप ईडीएमसी 311 से जोड़ा गया है और नागरिक ईडीएमसी 311 ऐप पर अपने नजदीकी सुविधा केंद्र की जानकारी ले सकते हैं। महापौर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम की इस पहल से नागरिकों सुविधाओं में पारदर्शिता बढ़ेही और नागरिकों को आसानी होगी।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
वर्ल्ड हार्ट डे 2018: अपने खान-पान में थोड़ा बदलाव, दिल को रख सकता है हमेशा हेल्दी, पढ़िए ये EXPERT TIPS

वर्ल्ड हार्ट डे 2018: अपने खान-पान में थोड़ा बदलाव, दिल को रख सकता है हमेशा हेल्दी, पढ़िए ये EXPERT TIPS

Recommended

मानव जीवन की पराकाष्ठा धर्म

6 years ago
NSG की सदस्यता के लिए भारत ने किया आवेदन, मोदी मांगेंगे समर्थन

पीएम मोदी बोले- कश्मीरी युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, लैपटॉप हो

6 years ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME