• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Saturday, May 21, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home पर्यटन

पर्यटकों की पहली पसंद है मनाली

by Suchana Online
April 10, 2018
in पर्यटन
0
पर्यटकों की पहली पसंद है मनाली
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र स्तर से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर्यटकों की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर्यटक सबसे ज्यादा आते है। मनाली, कुल्लु जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मनाली का नाम मनु से उत्पन्न हुआ है जिन्हे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रहमा ने बनाया था। ऐसा माना जाता है कि मनु इसी जगह पर जीवन के सात चक्रों में बने और मिटे थे। मनाली की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है जिसे जीवन के 7 चक्रों रिवर्स सेज से सम्बन्धित माना जाता है।
मनाली आपे पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर दृश्यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। यहां के बागों में लाल और हरे सेब काफी मात्रा में पैदा होते है। यहां आने पर पर्यटक हिमालय नेशनल पार्क, हिडिम्बा मंदिर, सोलांग घाटी, रोहतांग पास, पनदोह बांध, पंद्रकनी पास, रघुनाथ मंदिर और जगन्ननाथी देवी मंदिर देख सकते हैं। यहां का हडिम्बा मंदिर 1533 ई. में हिंदू धर्म की देवी हडिम्बा को समर्पित करके बनाया गया था। हडिम्बा, हडिम्ब भगवान की बहन थीं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर को बनवाने वाले राजा ने मंदिर बनाने वाले कलाकारों के सीधे हाथ काट दिए थे ताकि वह ऐसा सुंदर मंदिर कही और न बना सकें।
मनाली की सोलांग घाटी 300 मीटर की ऊंचाई वाली है जहां हर साल सर्दियों में विंटर स्किईंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। वहीं रोहतांग पास एक पहाड़ी पिकनिक स्पॉट है जिसे जिपावेल रोड के नाम से भी जाना जाता है। यहां आकर पर्यटक कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों जैसे- पैराग्लाडिंग, पहाड़ो पर बाइक चलाना, और स्किईंग को कर सकते है।
यहां से पूरे मनाली की भूमि, ग्लेशियर और पर्वतों का खुबसूरत व्यू देखा जा सकता है। मनाली में आने वाले धार्मिक पर्यटक व्यास कुंड अवश्य आएं, इस कुंड का वर्णन महाभारत में ऋषि व्यास के संदर्भ में किया गया है। माना जाता है कि ऋषि व्यास ने इसी कुंड में स्नान किया था। कहा जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से त्वचा सम्बंधी समस्त रोग दूर हो जाते हैं। मनाली में स्थित गांव वशिष्ठ सोपस्टोन से बना हुआ है। यह गांव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, यहां स्थित मंदिर सैंडस्टोन से बने हुए है। इसके अलावा, यहां कई प्राकृतिक झरने भी स्थित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, लक्ष्मण जी जो भगवान राम के भाई थे, ने यहां एक सल्फर झरने का निर्माण कर दिया था। यहां आकर पर्यटक काला गुरू और रामा मंदिर भी देख सकते हैं।
मनाली आने वाले पर्यटकों को हिमालयन नेशनल पार्क में दिलचस्पी लेनी चाहिए। इस पार्क में 300 से ज्यादा प्रकार के जीव जन्तु है। यह अभयारण्य विलुप्त पक्षियों की अनेक प्रजातियों और पश्चिमी ट्रागोपेन के लिए खासा प्रसिद्ध है। पार्क में 30 स्तनधारी प्रजाति भी पाई जाती हैं। यहां के जगन्ननाथी देवी मंदिर को आज से 1500 साल पहले बनवाया गया था जो माता भुवनेश्वरी देवी को समर्पित है। यह मंदिर मनाली का मुख्य धार्मिक केंद्र है। जगन्नाथी देवी को भगवान विष्णु की बहन माना जाता है। यहां का अन्य धार्मिक केंद्र रघुनाथ मंदिर भी है जिसे यहां आने वाले सभी पर्यटक और श्रद्धालु घूमने आएं। यह मंदिर भगवान रघुनाथ जी को समर्पित है। इस मंदिर से मनाली के सभी पहाड़ो का एकस्वरूप दिखता है और भारत के उत्तर दिशा में स्थित हिमालय की तलहटी में रहने वाले लोगों के समूह में एक व्यापक सामान्यीकरण भी होता है, यहां के मंदिर की वास्तुकला पिरामिड आकार की है। मनाली, यहां होने वाली साहसिक गतिविधियों के कारण भी जाना जाता है, यहां कई साहसिक गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जैसे-पर्वतारोहण, माउंटेन बाइकिंग, नदी राफ्टिंग, ट्रैकिंग, जॉरविंग और पैराग्लाइडिंग। मनाली के पास में रोहतांग दर्रा, देव डिव्वा बेस कैंप, पिन नार्वती पास, बाल झील आदि है जो पर्यटकों को अवश्य भाएंगे। मनाली में माउंटेन बाइकिंग भी की जा सकती है लेकिन यहां बाइकिंग करने का अच्छा और उचित समय सितम्बर के महीने में होता है। इस दौरान सड़को पर बर्फ जमा नहीं होती है और गाड़ी फिसलने का डर नहीं रहता है।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
पड़ोसी देश और कूटनीति

पड़ोसी देश और कूटनीति

Recommended

वाघा बॉर्डर पर लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर से भी आएगा नज़र

ब्रिक्स में भारत की उपलब्धि

6 years ago

मुस्लिम नेता कल्बे जव्वाद का ऐलान, सपा को छोड़ किसी को भी देंगे समर्थन

6 years ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME