फ्रांस के नीस शहर में बेस्टाइल डे के मौके पर शुक्रवार को आतिशबाजी देख रहे लोगों की भीड़ में एक ट्रक चालक ने हथियारों से भरा ट्रक घुसा दिया, जिसमें 80 लोग मारे गये गए।
राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इसे एक आतंकी हमला होने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह हमला फ्रांस की आत्म पर हमला है।उप प्रधान सेबेस्टियन हम्बर्ट ने बताया कि ट्रक चालक भीड़ में करीब 100 मीटर तक ट्रक चलाता रहा। अन्य अधिकारियों ने घायलों की संख्या 100 से अधिक बताई है।
हम्बर्ट ने कहा कि घटना के बाद शहर के आसपास रहने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है। उन्होंने इसे पूरी तरह आपराधिक हमला करार दिया। ट्रक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय प्रशासन प्रमुख क्रिस्टियन एस्ट्रोसी ने बीएफएम टीवी से कहा कि हमलावर ने भीड़ पर गोलियां बरसाईं। उन्होंने कहा कि ट्रक में हथियार और ग्रेनेड बरामद किये गये।
आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत फ्रांस के साथः राष्ट्रपति मुखर्जी
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले का जवाब देने के लिए भारत फ्रांस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस और अन्य देशों के साथ सहयोग को और मजबूत करेगा। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वास्थ होने की कामना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हमले की निंदा की है।