पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक विकलांग लड़की ने अपने हाथ की नस काट डाली। असल में ये लड़की विकलांग है और नितीश कुमार के जनता दरबार में अपनी पीड़ा सुनाने पहुंची थी। इस लड़की को नौकरी की सख्त जरूरत थी और नौकरी नहीं मिलने से परेशान होने की वजह से वो जनता दरबार में पहुंची।
परेशान लड़की ने निराश होकर जनता दरबार में मुख्यमंत्री के सामने ही अपने हाथ की नस काट डाली। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री के सुशासन के दावे की पोल तो खुलती ही है। साथ ही उनकी सुरक्षा में सेंध लगने का भी मामला बनता है। सवाल उठ रहे हैं कि ब्लेड लेकर मुख्यमंत्री के पास जनता दरबार में ये लड़की कैसे पहुंच गई। ये लड़की बाढ़ की रहने वाली है और नीतीश कुमार भी बाढ़ से ही आते हैं।