मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि विहार का लोक शिकायत निवारण कानून देश भर के लिए एक नजीर का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कानून के तहत अब तक 69738 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 45 हजार 481 का समाधान भी हो गया। इस कानून ने पांच माह से भी कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली हैं। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार निःशुल्क कॉल सेंटर पर रोजाना 200 शिकायतें दर्ज होती है। लोगों को कॉल सेंटर के नम्बर पर सिर्फ शिकायत बतानी पड़ती हैं। शिकायत कर्ता को सुनवाई की तिथि के बारे में एसएमएस कर दिया जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार आंध्र प्रदेश सरकार के एडीशनल सेकेटरी ने भी इस कानून के बारे में बिहार सरकार से जानकारी ली हैं। इस कानून को बिहार में पांच जून से लागू किया गया था।