दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से आज कुल 76 निगमकर्मी सेवानिवृत्त हुए। निगम सचिव श्री भगवान सिंह और सहायक आयुक्त श्री सहदेव सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों को ’टर्मिनल बैनिफिट्स’ के चेक व स्मृति-चिह्न भेंट किये एवं उनके दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। यह सेवानिवृत्ति समारोह निगम मुख्यालय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर स्थित सभागार में आयोजित किया गया था।