एक यूजर ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की निजी जिंदगी पर तंज कसते हुए कहा की खुद की बीवी (anurag Kashyap) संभली नही और चले है ज्ञान बांटने। लेकिन अब अनुराग ने यूजर के इस सवाल का करारा जवाब दिया है।
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हर मुद्दे पर निष्पक्ष होकर सीधे मुंह पर बात करना अनुराग की आदत की अहम हिस्सा है। लेकिन अपने इस बेबाक अंदाज के कारण उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है।
कंगना रनौत आजकल समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के कई नामी लोगो पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप पर भी निशाना साधा है। यह वजह की अनुराग कश्यप की तीन लोगों से एक वॉर शुरु हो गई है। वे कंगना, रणवीर शौरी और अशोक पंडित के साथ बहस कर रहे हैं। यह बहस चल ही रही थी की इस बीच एक यूजर ने अनुराग की निजी जिंदगी पर टिप्पणी कर दी।
Read also: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के बोल्ड अवतार ने बजाई फैंस के दिलों की घंटी
अनुराग की निजी जिंदगी पर की टिप्पणी
एक यूजर ने अनुराग से उनकी पत्नी (Anurag kashyap wife) के बारे में सवाल पूछा। सवाल में पूछा गया था – कहा की खुद की बीवी संभली नही और चले है ज्ञान बांटने। लेकिन अनुराग ने भी यूजर के इस सवाल का करारा जवाब दिया है। जवाब के जरीये अनुराग ने एक तरफ महिला सशक्तिकरण को दिखाने की कोशिश की और दूसरी तरफ यूजर का मुंहतोड़ जबाव भी दिया। अनुराग यूजर के सवाल पर लिखते हैं- औरतों को संभालना नहीं पड़ता, वो खुद को संभाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे ख़ानदान को भी. जब नहीं जमा वो चली गयीं, ग़ुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता. बाक़ी आप का माहौल ठीक है ना ?
अब उम्मीद के मुताबिक, अनुराग का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया है। इस समय उन्हें कहने के लिए सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन उनका जवाब सभी का दिल जीत रहा है। उन्होंने बिना किसी गलत शब्द का इस्तेमाल किए बड़ी बात कही है।