रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सियासी पारा गर्मा गया है। सूबे के मुखिया अर्जुन मुंडा ने जेएमएम के समर्थन वापस लेने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के गवर्नर सैयद अली नकवी को दे दिया है। साथ ही मुंडा ने राज्यपाल को विधानसभा भंग करने का पत्र भी दे दिया है। वहीं कांग्रेस इस वक्त राज्य में जेएमएम के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है।
अर्जुन मुंडा ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि राज्य मंत्री की अनुशंसा और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। स्थिर सरकार बनाने के लिए यही एक मात्र विकल्प है। स्थिर सरकार देने में हम असफल रहे। इसीलिए इस्तीफा दिया। अब जनादेश का इंतजार है। उसके लिए हम तैयार हैं।
इससे पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कैबिनेट की बैठक बुलाई और झारखंड के राजनीतिक माहौल पर बैठक की। वहीं जेएमएम के नेता शिबू सोरेन की अगुआई में आज सुबह राज्यपाल से मिले और उन्होंने सूबे की सरकार को समर्थन वापसी का पत्र सौंपा। इस मसले पर जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन कल राज्यपाल सैयद अली नकवी से मिलेंगे। सोरेने ने कहा कि सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। इसलिए कल गवर्नर से मिलने जाएंगे।