• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Friday, June 24, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home होम

ग्रीष्म ॠतु में त्वचा की देखभाल

by Suchana Online
May 31, 2018
in होम
0
कुछ घरेलु नुस्खे
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रीष्म ऋतु आरम्भ हुई नहीं कि गर्मी और पसीना शुरू हो जाते हैं। त्वचा पर ऋतु परिवर्तन का प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर आने लगता है। ग्रीष्म ऋतु में त्वचा के सौंदर्य की देखभाल की विशेष आवश्यकता होती है इसलिए ग्रीष्म में त्वचा के सौंदर्य के प्रति सजग रहना चाहिए। अगर आप बाजार के महंगे प्रसाधनों को नहीं खरीद सकती तो आप घर पर भी ऐसे घरेलू प्रसाधन तैयार कर सकती है जिनसे आपकी त्वचा कांतिमय, स्वस्थ व चमकदार रहे। ग्रीष्म ऋतु में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ घरेलू उपाय प्रस्तुत हैं…
-ग्रीष्म काल में नियमित रूप से शरीर पर तेल की मालिश करके स्नान करने से उष्णता का प्रभाव नहीं पड़ता और त्वचा स्निग्ध व मुलायम रहती है।
-शरीर को तेज धूप से बचाना चाहिए। अगर आप कहीं बाहर जा रहीं हैं तो कोई सन स्क्रीन लोशन लगा कर जाएं। इससे सूर्य की तेज किरणों का प्रभाव त्वचा पर नहीं रहता। आंखों पर धूप का चश्मा लगा कर व छाता लेकर बाहर जाएं।
-अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो मुल्तानी मिट्टी का लेप बना कर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और चेहरा कांतिमय और चमकदार बनेगा।
-त्वचा के लिए खीरा भी बहुत लाभदायक है। खीरे के रस को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर ताजे पानी से चेहरा धो डालें। चेहरे पर एक विशेष कांति आ जाएगी।
-गर्मी में तैलीय त्वचा पर मुंहासे निकल आना एक आम बात है। मुंहासों पर नियमित तुलसी का रस लगाने से विशेष लाभ होगा।
-एक दिन में कम से कम सात-आठ बार ठंडे पानी से मुंह धोएं और उसे किसी कपड़े से पोछें मत बल्कि प्राकृतिक रूप से सूखने दें। इससे त्वचा में नई ताजगी महसूस होगी।
-गर्मियों में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए जिससे आपकी त्वचा स्निग्ध रहती है व स्वास्थ्य लाभ होता है।
-गर्मियों में कम से कम मेकअप करने की कोशिश कीजिए या हल्का मेकअप कीजिए। पसीना आने के कारण मेकअप फैल जाता है और बेढंगा लगता है।
-अनचाहे बालों की सफाई करते रहना चाहिए। अनचाहे बालों में पसीने से दुर्गंन्ध उत्पन्न हो जाती है।
-गर्मियों में नीम की पत्तियों को पीस कर उसके रस को शरीर पर लगाएं। तत्पश्चात ठन्डे पानी से नहा लें। गर्मियों में प्रायः फोड़े-फुन्सियों की समस्या के लिये यह लाभप्रद है।
-गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर लस्सी, जूस व नींबू पानी का विशेष लाभप्रद है। इससे शरीर निरोग रहता है व थकान मिट जाती है। चेहरे पर निखार लाने के लिए व तैलीयता कम करने के लिए प्रतिदिन हल्दी, नींबू का रस व बेसन को मिलाकर इसका उबटन चेहरे पर लगाएं। प्राकृतिक वस्तुओं का सेवन हर दृष्टि से शरीर व सौंदर्य के लिए बेहतर है।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
इमरान हाशमी ने खोला राज

इमरान हाशमी ने खोला राज

Recommended

प्रवासी भारतीयों को अब तीर्थ यात्रा भी कराएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रवासी भारतीयों को अब तीर्थ यात्रा भी कराएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

3 years ago

ArtBrush +ключ Скачать бесплатно [32|64bit]

1 week ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME