देश के विकास में किसानों की अहम भूमिका है। किसान की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। वह लोक सेवक है। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार और रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित पी साईनाथ का। वह दिल्ली विधानसभा में ‘भारत में जल और कृषि संकट‘ पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक पहले वीपी सिंह की सरकार के दौरान किसानों का भला किया गया था। उस दौरान बजट बनाते समय किसानों व कृषि पर विशेष जोर था, जबकि इस बार यह देखने को नहीं मिला। हम सब को किसान के महत्व को समझना होगा। किसान हैं तो हम हैं। किसानों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे।