• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Friday, June 24, 2022
Suchana Online
  • Login
  • Register
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा / कॅरियर
  • खेल
  • पर्यटन
  • जीवन मँत्र
  • महिला जगत
  • विशेष / विविध
No Result
View All Result
Suchana Online
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय

ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी, 50 मरे, 53 घायल

by Suchana Online
June 13, 2018
in अंतरराष्ट्रीय
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। ऑरलैंडो के मेयर बडी डायर ने यह जानकारी दी। कई समाचार संस्थानों ने फ्लोरिडा राज्य में स्थित इस क्लब में गोलीबारी करने वाले की पहचान 29 वर्षीय उमर मतीन के रूप में की है। वह फ्लोरिडा के फोर्ट पाएर्स का रहने वाला था।
ऑरलैंडो के मेयर डायर ने एक संवाददाता सम्मेलन में अंधाधुंध गोलीबारी में 50 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। इससे पहले मरने वाले लोगों की संख्या 20 बताई गई थी। वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि गोली चलाने वाले की पहचान की पुष्टि उसके रिश्तेदारों और कानून लागू करने वाले अधिकारियों ने की है।
बीबीसी की रपट के मुताबिक, गोलीबारी के लगभग तीन घंटे बाद पुलिस पल्स क्लब पहुंची और उसने हमलावर को मार गिराया। हमलावर ने 30 लोगों को बंधक बना रखा था। पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना बताया, लेकिन साथ में यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह घरेलू आतंकवाद की घटना है या अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की।
क्लब के अंदर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने इसका अराजकता की स्थिति के रूप में उल्लेख किया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘पार्किंग में हर जगह शव ही शव थे। पुलिस लोगों को लाल और पीले रंग में टैग कर रही थी, ताकि यह पता करने में आसानी हो सके कि किसकी पहले मदद करनी है। पैंट नीचे थी, कमीजें बाहर निकली हुई थी। गोली कहां लगी है, इसका पता लगाया जा रहा था। हर जगह खून ही खून था।’’
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज में दर्जनभर वाहनों को आते और लोगों का रास्ते में उपचार होते देखा जा सकता है। कुछ घायलों को पुलिस की गाड़ियों में ऑरलैंडो क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया। एक महिला ने बताया कि उसे क्लब के भीतर मौजूद उसकी बेटी से संदेश और फोन आया। उसने बताया कि उसे बाजू में गोली लगी है।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल से 40-50 गोलियों की आवाजें सुनी। क्लब में 100 से अधिक लोग मस्ती कर रहे थे, और इसी दौरान हमलावर ने स्थानीय समयानुसार रात लगभग दो बजे गोलीबारी शुरू कर दी।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘हमने कई बार गोलियां चलने की आवाजें सुनी। जिस कमरे में मैं था, वहां लोग फर्श पर लेट गए। मैं हमलवार को नहीं देख पाया। कुछ देर के लिए गोली की आवाज आनी रुक गई। हम लोगों में से एक दल उठा और बाहर गया। उसके बाद हमें बाहर निकलने का रास्ता मिला.. मैं दौड़ गया।’’
वर्ष 2015 में अमेरिका में गोलीबारी की ऐसी घटनाएं जिनमें चार या उससे अधिक लोग मारे गए या घायल हुए 372 हुई थीं। उनमें कुल 475 लोगों की मौत हुई और 1870 घायल हुए थे। ऑरलैंडो में 22 वर्षीया गायिका क्रिस्टिना ग्रिमी की भी कंसर्ट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Share this:
Suchana Online

Suchana Online

Next Post
संसद में आज फिर गूंजेगा अगस्तावेस्टलैंड विवाद

भाजपा ने राज्यसभा की 12, सपा ने 7 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं

Recommended

Beautiful Views, Vlcsnap-2018-07-02-21h22m57s638 @iMGSRC RU Download Software 32bit Full Version Activation

2 days ago

Decathlon malaysia, winsol deep clean

7 months ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल-खिलाड़ी
    • जीवन मँत्र
    • पर्यटन
    • महिला जगत
    • राष्ट्रीय
    • विशेष / विविध
    • शिक्षा / कॅरियर
    • सम्पादकीय
    • होम

    Quick links

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • Business Directory
    • Contact
    • E-Paper
    • home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
    • Latest News
    • Login
    • Newsletter
    • Song
    • Video Gallery
    • आज का सुविचार
    • About Us

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • शिक्षा / कॅरियर
    • खेल
    • पर्यटन
    • जीवन मँत्र
    • महिला जगत
    • विशेष / विविध

    © 2022 Design & Development by Comp n Craft Solutions.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password? Sign Up

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Powered By Indic IME