ऑनलाइन जवाब या जानकारी की खोज की बात हो तो गूगल आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। लाखों लोग इसका हर दिन उपयोग करते हैं लेकिन कुछ ही गूगल की पूरी क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। वास्तव में, यह पॉवरफुल सर्च इंजन कई सारी सर्विसेस, ऐप्स और फीचर्स की पेशकश करता है जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। गूगल के अनुसर, दुनियाभर में 5 मिलियन से अधिक संगठन गूगल ऐप्सप का उपयोग करते हैं जिनमें 60 प्रतिशत फॉच्र्यून 500 कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 सबसे उपयोगी गूगल ऐप्स जिसके अस्तित्व के बारे में आपको अब तक पता ही नहीं था।
1. गूगल ट्रांसलेट ऐप गूगल ट्रांसलेट ऐप उन लोगों के लिए एक एप्लिकेशन है जो कि ट्रेवलिंग पसंद करते हैं। जिस टेक्ट्ंस को ट्रांसलेट करना है उसके सामने मोबाइल कैमरा ऑन रखें और यह ऐप तुरंत आपके पसंद की भाषा में इसे ट्रांसलेट करेगा।
2. जीमेलिफाई यह ऐप आपका आपके सभी ईमेल अकाउंट्स जैसे आउटलुक, याहू आदि को एक जीमेल इनबॉक्स में कम्बा्इन करने की सुविधा देता है।
3. गूगल कीप यह ऐप ब्राइट कलरफुल नोट्स तैयार करने के लिए है। इसके माध्यमो से महत्वपूर्ण चीजों को आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
4. गूगल स्काई इस ऐप का उपयोग कर आप अंतरिक्ष को उसी तरह देख पाएंगे जैसे कि आप सबसे पॉवरफुल टेलीस्कोप से देख रहे हैं। इस ऐप से आपको मिल्कीम वे गैलेक्सील में सचमुच चलने और इसके नवीनतम अध्यफयन के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
5. गूगल आर्ट प्रोजेक्ट अगर आप आर्ट लवर हैं तो इस ऐप को बिलकुल मिस न करें। असाधारण जानकारियों के साथ आप ऑनलाइन लोकप्रिय कलाकृतियों देख और खोज सकेंगे।
6. थिंक विथ गूगल इसके माध्यम से आपको नवीनतम शोधों के परिणामों, कंज्यूसमर ट्रेंड्स और मार्केटिंग में नए इनसाइट जानने का मौका मिलेगा।