अगर आपको म्यूजिक सुनने का शौक है और इंटरनेट के खर्चें के कारण सुनने से कतराते हैं तो डोंट वरी आज आपको ऐसी एप्स बता रहे हैं जिन्हें आप बिना इंटरनेट के भी यानि ऑफलाइन इस्तेमाल करके म्यूजिक का मजा ले सकते है बस इसके लिए इन एप्स में आपको गाने डाउनलोड करने होंगेः
1. विंक एप
इस एप में यूजर 100 गाने फ्री में स्ट्रीम कर सकता है। इसमें गाने डाउनलोड करने के लिए इसका मासिक सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ता है।
2. गाना एप
आप गाना डॉट कॉम पर फ्री में म्यूजिक स्ट्रीम कर सकते है। इस एप में गानों को ऑफलाइन सुनने के लिए उन्हें डाउनलोड करना होगा और इसके लिए इस एप को सब्सक्राइब करना होगा।
3. सावन एप
म्यूजिक के लिए यह लोकप्रिय एप है। इसके प्रो सब्सक्रिप्शन से आप कोई भी गाना डाउनलोड करें और उसे आराम से ऑफलाइन सुन लें। सावन में इंग्लिश, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं का म्यूजिक उपलब्ध है।
4. गुवेरा एप
इस एप में आप गाने स्ट्रीम कर सकते है और गाने डाउनलोड करने के लिए इस एप को सब्सक्राइब करना होगा।