10 किमी इलाका/ फुटपाथ बहाल किया गया, 4 वाहन जब्त
विशेष कार्य बल के निर्देशों का पालन करते हुये आज दक्षिणी जोन में साकेत जे ब्लाक, प्रमाद महाजन मार्ग, देवली रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 69 वस्तुयें, और 6 रेहड़ी जब्त की गयी और 11 त्रिपाल- छप्पर गिराये गये। इस कार्रवाई में 7 किमी इलाका बहाल किया गया
मध्य जोन में अतिक्रमण हटाने के लिये मां आनंदमयी मार्ग और आसपास एक्शन लिया गया। इस दौरान भवन सामग्री से भरे 9 ट्रक,16 वस्तुयें, 4 रेहड़ी जब्त की गयी। 2 छप्पर- त्रिपाल हटायी गयी। इस कार्रवाई में 3 किमी फुटपाथ बहाल किया गया।
पश्चिमी जोन में उत्तम मगर टर्मिनल रैड लाइट से द्वारका मोड़ तक, पीवीआर विकासपुरी के पीछे केशोपुर रोड अतिक्रमण हटाने के लिये कार्रवाई की गयी। इस दौरान 57 वस्तुयें, 9 रेहड़ी, 4 वाहन जब्त किये गये। 20 झुग्गी हटायी गयी.। 6 वाहनों का यातायात पुलिस ने चालान किया।
नजफगढ़ जोन में कापसहेड़ा रैड लाइट से कापसहेड़ा डी सी दफ्तर तक सड़क के 2 किमी भाग पर से अतिक्रमण हटाये गये। लगभग 2000 वर्ग फुट इलाका खाली कराया गया।