8 किमी इलाका बहाल किया गया , 8 वाहन जब्त
विशेष कार्य बल के निर्देशों का पालन करते हुये आज दक्षिणी जोन में एम बी कट से इग्नोयू रोड और देवली रोड अभियान चलाया गया। इस दौरान 54 वस्तुयें और 1 रेहड़ी जब्त की गयी। इस कार्रवाई में 8 किमी इलाका बहाल किया गया।
पश्चिमी जोन में बाली नगर से जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, आउटर रिंग रोड सड़क के दोनों ओर वार्ड 12 एस और वार्ड 14 एस अतिक्रमण हटाने के लिये कार्रवाई की गयी। इस दौरान 8 फोर व्हीलर, 17 वस्तुयें, 3 रेहड़ी की गयी। यातायात पुलिस ने 8 वाहनों का चालान किया.।
नजफगढ़ जोन में महिपालपुर सड़क के 1.5 किमी भाग पर सड़क के साथ सभी अतिक्रमण हटाये गये।